कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में धूमधाम से मनी रवीन्द्र जयंती 

कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में धूमधाम से मनी रवीन्द्र जयंती 

जमुड़िया(अमन राय) : ईसीएल का कुनुस्तोड़िया क्षेत्र सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन में हमेशा से ही अग्रणी रहा है। इसी क्रम में आज (09/05/2023 को) कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर के जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्र में बड़े धूमधाम से कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती मनायी गयी। इस मौक़े पर क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में स्थापित गुरुदेव की प्रतिमा पर सबसे पहले महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने माल्यार्पण किया। तत्पश्चात सभी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कविगुरु के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद टैगोर मेमोरियल हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें क्षेत्र के कर्मियों की ओर से काव्य-आवृति, रवीन्द्र संगीत और गीत की मनोरम प्रस्तुति की गयी। साथ ही, क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों के बच्चों की ओर से भी गीत, नृत्य और काव्य-आवृति की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने कहा कि कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर का व्यक्तित्व और कृतित्व का मयार इतना बड़ा है कि इसमें समस्त मानव जाति के हित की भावना निहित हो जाती है और इससे हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने ही कर्मियों व उनके बच्चों की ओर से इस तरह की मनोरम सांस्कृतिक प्रस्तुति उत्पादन-उत्पादकता के इतर हमारी प्रतिबद्धता को स्थापित करती है। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय महाप्रबंधक के साथ अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों व यूनियन प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0